रायपुर। रविवार को प्रातः 7.30 बजे RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीबालाजी प्रभात शाखा शंकरनगर रायपुर (छ.ग.)त में श्रीबालाजी उद्यान सेक्टर-2 शंकरनगर रायपुर (छ.ग.) रायपुर में मुख्य अतिथि माननीय संघ संचालक श्री प्रमोद खरे जी, एवं श्री डी आर साहू जी, शाखा कार्यवाह, की अध्यक्षता में “हिन्दू साम्राज्य दिवस” मनाया गया! गीत- श्री धनीराम जी साहू, एवं अमृतवचन श्री तुलसीराम जी साहू, एवं श्लोक वाचन का कार्य श्री हेमलाल जी साहू द्वारा किया गया!
मुख्यवक्ता श्री प्रमोद खरे जी वीर शिवाजी के जीवनी प्रकाश डालते हुये उनके शासनकाल पर सविस्तार वर्णन किये! गाँधीनगर,पंडरीतराई, शक्तिनगर, राजीव नगर,शंकरनगर रायपुर के गणमान्य नागरिक श्री बी.पी. ओटी, श्री राजन मोहन नायर, ज्ञानप्रकाश साहू जी, श्री मनीराम वर्मा जी, श्री बिहारीराम वर्मा, श्री राधेश्याम राय जी, श्री टेकराम साहू, चि.वेदप्रकाश साहू, चि. अनन्तराय, चि. अयांश राय, अभ्यस्त वर्मा “अवि”
वरिष्ठ नागरिक श्री सीताराम वर्मा जी,श्री सुधीर चौबे जी, श्री संजय साठे जी, श्रीअमित वर्मा जी एवं स्वयंसेवक गण तथा 40-45 बच्चे उपस्थित रहे जिसे यहां के नागरिक श्रीधर दीवान जी
ने अपने स्व. पिता श्री बद्रीधर दीवान के स्मृति में कापी,पेन,पेंसील आदि वितरण किये! अन्त में श्री डी.आर.साहू जी शाखा कार्यवाह द्वारा आभार प्रदर्शित किये तथा आज की सभा का संचालन श्री डी.डी.ढगे जी अधिवक्ता द्वारा किया गया!
हिन्दू साम्राज्य दिवस-मनाया गया

