मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

बलौदाबाजार. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज हेलीकॉप्टर से विकासखंड सिमगा के ग्राम चंदेरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी थे। मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीपेड आगमन पर कलेक्टर दीपक सोनी ने अगवानी की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्म्मशील सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय चंदेरी के नारयणी रिजॉर्ट में आयोजित भाटापारा के पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा के सुपुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *