केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी लोगों की मौत

देहरादून. उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह 5:24 मिनट पर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की खबर है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई।रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह दुर्घटना गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई। इस दुर्घटना में मरने वालों में पायलट और एक शिशु भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *