रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर पालिक निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2026 रविवार के अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करने हार्दिक मंगल कामनायें की हैँ.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2015 से दिनांक 21 जून को हर वर्ष नियमित रूप से विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. यह भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निरन्तर सकारात्मक प्रयासों का सुफल है. योग सभी के जीवन में स्वास्थ्य और आध्यात्मिक विकास का आधार माना जाता है और स्वास्थ्य सभी के लिए जीवन में सुख और सफलता का आधार माना जाता है.
समस्त नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2026 रविवार को योग दैनिक जीवन में स्वस्थ एवं सुखी जीवन हेतु नियमित प्रतिदिन करने का संकल्प अवश्य लेना चाहिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 में रायपुर शहर को देश में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लेने की एक बार पुनः विनम्र अपील की है।
योग अपनाएं, स्वस्थ रहें: रायपुरवासियों से महापौर की अपील

