सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास होटल के पीछे नर्सरी इलाके में कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान बोरी में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद हुआ सिर सड़ी गली हालत में था भिलाई होटल के पीछे सेप्टिक लाइन जाम होने की शिकायत के बाद ठेका श्रमिक सफाई के लिए पहुंचे थे सफाई के दौरान कर्मचारियों को पाइप के भीतर पॉलीथिन में लिपटा एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया. काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया शुरुआत में कर्मचारियों को पैकेट में किसी जानवर का सिर होने का संदेह हुआ. लेकिन खोलकर देखने पर अंदर इंसानी सिर मिलने से उनके होश उड़ गए तत्काल भिलाई नगर थाने पुलिस को सूचना दी गई भिलाई नगर थाने पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक तौर पर पुलिस को आशंका है कि किसी व्यक्ति की हत्या के बाद सिर को यहां लाकर पाइप में फेंका गया होगा भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि जंगल इलाके में मानव अवशेष की जानकारी मिली थी भिलाई नगर की टीम और एफएसएल की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया पोस्टमार्टम किया जा रहा है. जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा. आसपास के थाने क्षेत्र में लापता लोगो की जानकारी जुटाई जा रही है फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ उसके धड़ की तलाश में जुटी है आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है
बोरी में बंद मिला अज्ञात का सिर

