हथखोज में केमिकल फैक्ट्री में आग

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर तक दिखा काला धुआं

भिलाई हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। केमिकल की मौजूदगी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना इतनी भयावह है कि फैक्ट्री से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर आसमान में साफ देखा जा सकता है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री परिसर से अचानक ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरा इलाका धुएं के गुबार से भर गया। हादसे के वक्त काम कर रहे कुछ मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है, हालांकि घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। सूचना मिलते ही बीएसपी, अग्निशमन सेवा दुर्ग और एसीसी की दमकल गाड़ियां और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के निरंतर प्रयास कर रहे हैं। पड़ोस की सुप्रीम केमिकल फैक्ट्री की ओर से भी बैकअप देते हुए पानी का छिड़काव किया किया जाता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *