कोण्डागांव। 26 नवंबर 2026 को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला हथकली संकुल केंद्र हासेल में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामनाथ नाग जी (जनपद सदस्य ) जनप्रतिनिधि एवं मर्दापाल तहसील के नायब तहसीलदार श्री विजय प्रताप सिंह जी विशिष्ट अतिथि, साथ ही शाला प्रबंधन समिति हथकली के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, पालक, गण तथा शाला के सभी शिक्षक उपस्थित रहे, सर्व प्रथम मुख्य अतिथि द्वारा श्री नाग जी द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर के छाया चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक का केंद्र रहा शाला के वशिष्ठ एवं नवाचारी शिक्षक श्री रमेश कुमार अनंत द्वारा कबाड़ से जुगाड निर्मित बाबा साहब अम्बेडकर का कट आउट जो पूर्ण रूप से कार्डबोर्ड खड्डा से बनाया गया था, साथ ही भारतीय संविधान का प्रारूप भी कबाड़ से जुगाड के माध्यम से बना कर शिक्षक द्वारा नवाचार शाला में किया गया , ये दोनों गतिविधियां को अतिथियों और शाला के बच्चों के बीच आकर्षक का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि श्री रामनाथ नाग ने शाला हथकली के बच्चों को संविधान के बारे में बताया गया तथा संविधान के रास्ते में चलने की बात कहा , शाला के बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई, जो सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया इस अवसर पर पालक गण , स्व सहायता समूह के महिलाए snc सदस्य, उपस्थित रहे शाला के प्रधान अध्यापक श्री पुरुषोत्तम राम साहू जी ने 26 नवंबर 1946 को संविधान बनने से लागू करने एवं महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहनता से प्रकाश डाला, शिक्षक श्री अनंत जी बाबा साहब अम्बेडकर के ऊपर स्व रचित कविता बच्चों को सुनाया कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को बिस्किट मिठाई खिलाया गया साहू सर द्वारा आभा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया, इस प्रकार कार्यक्रम का समापन किया गया
हथकली स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

