नाना से हुई बहस तो बिजली के खंभे पर चढ़कर तारों पर लेट गया शख्स

दिल्ली से एक शख्स यूपी के फिरोजाबाद में अपनी ननिहाल आया था. इसी बीच घर में उसकी नाना से नोकझोंक हो गई. फिर क्या था… शख्स नाराज होकर बिजली के पोल पर चढ़ गया और तारों के बीच लेट गया. जैसे ही लोगों ने उसे देखा मोहल्ले में हड़कंप मच गया. फौरन बिजली विभाग को सूचित कर लाइन कटवाई गई. साथ ही पुलिस को सूचना दी गई. काफी समझाने-बुझाने पर करीब दो घंटे बाद शख्स पोल से नीचे उतरा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर-पूर्व दिल्ली का रहने वाला 38 वर्षीय साबिर राजमिस्त्री का काम करता है. उसकी ससुराल व ननिहाल फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ इलाके के कश्मीरी गेट मोहल्ले में है. बीते रविवार को यहां साबिर की अपने नाना से नोकझोंक हो गई थी. जिसके बाद साबिर पड़ोसी की छत पर होते हुए बिजली के तारों पर बैठ गया.

क्योंकि, कई तारों का गुच्छा था, ऐसे में साबिर उनपर लेट भी गया. ननिहाल पक्ष के लोगों, पत्नी फरजाना व पप्पू ने साबिर को बिजली के तारों से उतारने का प्रयास किया लेकिन जिद पर अड़ा साबिर नीचे उतरने को तैयार नहीं था. पहले तो बिजली विभाग को खबर दी गई फिर इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद साबिर को नीचे उतारा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *