चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार देर रात एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।यह घटना शुक्रवार देर रात चुराह उपमंडल में बैरगढ़-सच पास-किलर सड़क पर हुई, लेकिन स्थानीय लोगों को इसके बारे में शनिवार को पता चला। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब कार बर्फ से ढके सच पास की ओर जा रही थी; यह हिमाचल प्रदेश के सबसे मुश्किल रास्तों में से एक है। बंगलूरू से आए एक पर्यटक परिवार ने पर्यटन नगरी डलहौजी में घूमने के लिए एक कार टैक्सी बुक की थी। इस परिवार ने डलहौजी में ही रुके एक अन्य पर्यटक परिवार के साथ गाड़ी साझा की और सभी ने मिलकर वाया सचे जोत क्षेत्र के बर्फीले पहाड़ों घूमने निकले। इस कार में दो बच्चों और चालक समेत कुल 9 लोगों के सवार होने की सूचना है।
गहरी खाई में कार गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत

