नई दिल्ली। गोवा जिला पंचायत चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत हासिल की है। 50 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा और उसके सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) की गठबंधन ने 30 सीटें जीतकर बहुमत हासिल है। कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं। गोवा फॉरवर्ड पार्टी, आम आदमी पार्टी और रेवोल्यूशनरी गोअंस पार्टी को 1-1 सीट पर संतोष करना पड़ा। इस जीत ने 2022 विधानसभा चुनावों में भाजपा के 20 सीटों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मतदान 20 दिसंबर को बैलेट पेपर से हुआ था, जिसमें ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि गोवा अच्छे शासन और प्रगतिशील राजनीति के साथ खड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘गोवा की बहनों-भाइयों का भाजपा-एमजीपी परिवार को इतने मजबूत समर्थन के लिए धन्यवाद। यह गोवा के विकास के लिए हमारे प्रयासों में नई ऊर्जा जोड़ेगा। हम इस खूबसूरत राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे मेहनती NDA कार्यकर्ताओं ने जमीन पर सराहनीय काम किया है, जिससे यह नतीजा आया।’ पीएम मोदी ने इस जीत को अच्छे शासन और प्रगतिशील राजनीति का समर्थन बताया।
गोवा जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की शानदार जीत

