सूरजपुर में पूर्व पंचायत सचिव की जिंदा जलकर मौत, घर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत उमझर के स्कूलपारा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव ईश्वर सिंह आयाम की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक ईश्वर सिंह आयाम घटना के वक्त अपने घर के अंदर मौजूद थे, तभी अचानक घर में आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे आग की लपटों में घिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की पूरी कोशिश कीए लेकिन आग की तीव्रता के चलते घर के अंदर फंसे ईश्वर सिंह को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही मोहरसोप पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *