एडीईओ भर्ती परीक्षा में 5491 अभ्यर्थी हुए सम्मिलित

बलौदाबाजार,.व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ ) भर्ती परीक्षा 15 जून 2025 क़ो जिले में सम्पन्न हुई। भर्ती परीक्षा  हेतु जिले में कुल 26 केंद्र बनाए गये थे जिसमें 5491 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 2415 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार सोनकर ने बताया कि एडीईओ भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 :15 बजे तक किया गया। परीक्षा के लिए कुल 7906 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित था जो शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *