
बलौदाबाजार। रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम टंक राम वर्मा राजस्व मंत्री सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों की उपस्थिति रही। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का प्रकाशपुंज है जो आने वाली पीढ़ियों का राष्ट्रसेवा हेतु मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

