वन अमले पर जानलेवा हमला घोर निंदनीय – हारुन मानिकपुरी

छूरिया 22 जून को बालोद वन मंडल अंतर्गत डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र में भू-जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण करने गए वन अमले पर रिजर्व फारेस्ट एरिया में अतिक्रमणकारियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में वन विभाग के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी के साथ साथ वन कर्मचारियों,सुरक्षा श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। इस घटनाक्रम की मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आने के बाद श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ के प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि वन कर्मचारी हमेशा से जान जोखिम में डालकर वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भीषण गर्मी में वनों को आग से बचाते हैं। वहीं दूसरी ओर अतिक्रमणकारियों द्वारा वन भूमि को कब्जा कर लेते हैं, वहीं आज कल अवैध खनन करने वाले लोग भी दादागिरी करने से बाज नहीं आते। जिससे वन कर्मचारीयों में भय का वातावरण निर्मित हो जाता है।श्री मानिकपुरी ने वन मंडल अधिकारी बालोद एवं पुलिस अधीक्षक बालोद से वन अधिनियम एवं जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *