छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 3 नक्सली लीडर ढेर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच जबरदस्त गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि ग्रेहाउंड्स फोर्स ने सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया है। गजरला 40 लाख का इनामी था। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। मामला आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले का है। एनकाउंटर में मारी गई अरुणा स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर SZCM थी और नक्सली लीडर चलपति की पत्नी है। इस पर 20 लाख का इनाम था। आंध्र के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पुलिस का दावा है कि सुरक्षा बलों ने मारेडुमिल्ली और रामपचोदावरम के बीच स्थित किंतुकुरु गांव के पास 16 माओवादियों को ढेर कर दिया गया है. लगभग 25 मिनट तक चली गोलीबारी के बाद तीन शव बरामद हुए, जिनकी पहचान उदय, अरुणा और अंजू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मौके से एके-47 राइफलें और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं. अभी भी क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *