दंतेवाड़ा फॉरेस्ट नाका के पास देखे गए 3 हिरण 

 पानी के तलाश में शहर के नजदीक पहुंचा हिरणों का झुंड.

दंतेवाड़ा 24 जून। बीती रात वनोपज जांच नाका के पास ही रोड क्रॉस करते हुए 3 हिरणों के झुंड को देखा गया। हिरणों को देख दंतेवाड़ा से बालूद एवं बालूद की ओर से दंतेवाड़ा आने वाले राहगीर चौक पड़े और अपने वाहनों को कुछ देर के लिए वहीं रोड पर रोक दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11 बजे बालूद रोड में स्थित फॉरेस्ट जांच नाका के कुछ ही दूरी पर सड़क पार करते हुए 3 हिरणों को उन्होंने अपने आंखों से देखा। हिरण इंसानों को देखकर कुछ देर के लिए वहीं सड़क पर ही खड़े रहे। फिर चहल कदमी करते हुए आराम से रोड पार कर दूसरी तरफ चले गए। इस दौरान हिरणों ने गड्ढे में जमा बारिश का पानी भी पिया। 5 से 7 मिनट तक सड़क के किनारे ही खड़े रहे उसके बाद वाहनों के हैडलाइट की रोशनी उन पर पड़ते ही वे किसी अनहोनी को भांपकर दूसरी तरफ सुरक्षित जंगल की ओर भाग खड़े हुए। हिरण को नजदीक से देखने वाले बालूद के युवक रामसिंह व खेमू ठाकुर ने बताया कि हिरन को इतने करीब से देखने का सुखद अवसर उन्हें पहली बार मिला । हिरणों को देखकर मन बेहद प्रसन्न हुआ। बता दें कि जिन इलाकों में हिरन देखे गए वे संरक्षित क्षेत्र में आता है। पहले भी कई बार इन क्षेत्रों में हिरणों के झुंड को।देखा गया है। अक्सर गर्मी के मौसम में हिरन इन इलाकों में पानी की तलाश में भटककर शहर की तरफ आ जाते हैं। कई बार हिरन रिहायशी इलाकों में भी घुस जाते हैं। बाद में वन कर्मी इन्हें किसी तरह पकड़कर फिर से जंगल में ले जाकर छोड़ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *