बिहार चुनाव के पहले चरण में अब तक 27% मतदान

पटना . बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। सीएम नीतीश कुमार से लेकर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव तक, बिहार की बड़ी हस्तियों ने पटना में अपना मतदान किया। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता भाग लेंगे। कुल 1314 उम्मीदवारों का भाग्य तय होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। NDA (बीजेपी-जेडीयू) और महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वामपंथी) के बीच कांटे की टक्कर है, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी तीसरा विकल्प बनकर उभरी है। इस चरण में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ 16 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *