राजस्व मंत्री ने मोहतरा में अहाता निर्माण का किया भूमिपूजन

बलौदाबाजार. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम मोहतारा में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में अहाता निर्माण एवं अतिरिक्त क़क्ष निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष पवन साहु,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि स्कूलों में प्रार्थना शेड सहित आवश्यकता अनुसार अहाता निर्माण एवं अतिरिक्त क़क्ष का निर्माण किया जा रहा है। हमारी सरकार शिक्षा व्यवसथा को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही सुविधाओं में विस्तार, खेल को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश को अग्रणी बनाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *