भिलाई म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग एवं संदिग्ध ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों से महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है थाना वैशाली नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठाणे स्थित किराए के फ्लैट में दबिश देकर दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन करते 10 आरोपियों को पकड़ा है आरोपियों में भिलाई, धमतरी, कांकेर और बिहार के युवक शामिल है बताया जाता है कि करोड़ों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विवरण प्राप्त हुआ है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर) शशोभराज अग्रवाल ने बताया कि म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग एवं ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान थाना वैशाली नगर में पंजीबद्ध अपराध धारा 317 (2), 317(4), 112, 3(5) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 7 के प्रकरण की विवेचना में संदिग्ध बैंक खातों एवं ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन की जांच की विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि दुर्ग-भिलाई एवं धमतरी क्षेत्र के कुछ युवक महाराष्ट्र के ठाणे स्थित किराए के फ्लैट में रहकर ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन कर रहे हैं सूचना के सत्यापन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने ठाणे क्षेत्र में दबिश दी कार्रवाई के दौरान फ्लैट में 10 व्यक्ति दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन करते पाए गए मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए प्रारंभिक जांच में विभिन्न बैंक खातों एवं डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों से संबंधित राशि का लेन-देन किया जाना पाया गया है बरामद डिजिटल उपकरणों का तकनीकी परीक्षण एवं डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराया जा रहा है जांच के माध्यम से नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, बैंक खातों तथा वित्तीय लेन-देन की कड़ियों का पता लगाया जा रहा है.
भिलाई-दुर्ग के 10 युवक ठाणे में ऑनलाइन सट्टा चलाते पकड़े गए

