भद्राद्री कोठागुडेम जिला में माओवादी नेताओं ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा . छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलांगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिला पुलिस और 81वीं बटालियन सीएपीएफ भलासियन के अधिकारियों के सामने 12 माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है. इन नेताओं ने तेलंगाना राज्य सरकार और पुलिस विभाग द्वारा आदिवासी लोगों के विकास और कल्याण के लिए चलाए गए “ऑपरेशन च्युथा” कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पण किया है.

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेताओं को दी जाने वाली सुविधा

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेताओं को जीवन की मुख्यधारा में शामिल होने और अपने परिवार के सदस्यों के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया गया. उन्हें पुनर्वास सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिसमें नकद सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं.

पुलिस विभाग की अपील

पुलिस विभाग ने माओवादी नेताओं से अपील की है कि वे सार्वजनिक जीवन की मुख्यधारा में शामिल हों और लोकतांत्रिक तरीकों से जनता के विकास में भागीदारी करें. पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया है कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेताओं को विशेष पुनर्वास उपाय किए जाएंगे.

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेताओं की दी गई सहायता

आत्मसमर्पण करने वाले 12 माओवादी नेताओं को तत्काल सहायता के रूप में 25,000 रुपये प्रति माओवादी के हिसाब से कुल 3,00,000 रुपये नकद दिए गए. शेष राशि उनके आधार कार्ड और बैंक खातों की जानकारी लेने के बाद चेक के रूप में उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *