जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आयोजित किया गया यातायात मितान सम्मेलन कार्यक्रम

बलौदाबाजार। पुलिस कम्युनिटी हाल बलौदाबाजार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, श्रीमती आकांक्षा जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष बलौदाबाजार-भाटापारा, श्री अशोक जैन नगर पालिका बलौदाबाजार अध्यक्ष, श्री अंजय शुक्ला छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष, श्री मलकीत सिंह कोषाध्यक्ष, श्री गणेश जायसवाल संगठन मंत्री, संरक्षक श्री सुधीर अग्रवाल एवं श्रीमती लक्ष्मी बघेल पूर्व विधायक की उपस्थिति में यातायात मितानों का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में कुल 55 की संख्या में यातायात मितान शामिल हुए। सड़क दुर्घटनाओं में हर संभव सहायता करने वाले एवं घायलों के उपचार एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अपनी अमूल्य सहभागिता देने वाले लोगों को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा यातायात मितान बनाया गया है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी घायल व्यक्ति के लिए एक-एक क्षण बहुत कीमती होता है एवं घटनास्थल में सबसे पहले पहुंचने वाला व्यक्ति उस घटना के आसपास या उस ग्राम में रहने वाला व्यक्ति होता है इसलिए आप कुछ चुनिंदा एवं विशेष व्यक्तियों को यातायात मितान बनाया गया है। आप सभी यातायात मितान पूरी तत्परता के साथ सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद करते हैं। घटनास्थल पर जल्द पहुंचने एवं किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने से यदि उसकी जान बच जाती है तो यह बहुत बड़ा परोपकारी कार्य होता है। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (CCTWA) संस्था द्वारा सम्मेलन कार्यक्रम में 75 नग यातायात मितान टी-शर्ट एवं रेडियम जैकेट प्रदान किया गया। साथ ही उक्त संस्था द्वारा यातायात पुलिस को भविष्य में 100 नग हेलमेट भी प्रदान करने की घोषणा किया गया है।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा, श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, निरीक्षक नरेश कांगे प्रभारी यातायात भाटापारा, निरीक्षक प्रवीण मिंज प्रभारी यातायात सिमगा, निरीक्षक उनेश देशमुख प्रभारी यातायात कसडोल, एवं उपनिरीक्षक प्रियेश जॉन प्रभारी यातायात बलौदाबाजार सहित यातायात पुलिस बल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *