वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री

तिल्दा-नेवरा। आज गृह ग्राम चांपा के शास. हायर सेकंडरी स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम में छत्तीसढ़ सरकार के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सम्मिलित होकर ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.O’ अभियान के तहत पौधा रोपा और सभी बच्चों से प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण के महत्व के बारे में अपने विचार साझा किये। मंत्री जी के गृह गांव में स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की इस दौरान गांव के सरपंच पंच सहित ग्रामीणों ने स्कूल आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन बलौदा बाजार एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *