दुनिया के अमीरों में अंबानी का घटा रुतबा

दुनिया के अमीरों में मुकेश अंबानी रुतबा घट गया है। अंबानी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर टॉप-10 अरबपतियों में से 9 पर बुधवार को डॉलर की बारिश हुई है। टेस्ला के एलन मस्क की दौलत में बुधवार को 6.66 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इसके साथ ही उनकी संपत्ति 663 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। लैरी पेज की दौलत 8.01 अरब डॉलर बढ़ी। अब इनके पास 335 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। सर्गी ब्रिन के ऊपर 7.37 अरब डॉलर की बारिश हुई है। इनका नेटवर्थ 311 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज अमेजन के मालिक जेफ बेजोस के पास 292 अरब डॉलर की संपत्ति है। इनमें बुधवार को 1.46 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। लैरी एलिसन की दौलत अब 9.03 अरब डॉलर उछलकर 247 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
फेसबुक, इंस्टाग्राम, ह्वाट्सएप की मूल कंपनी मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग की दौलत में 2.76 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अब जुकरबर्ग के पास कुल 218 अरब डॉलर की संपत्ति है।
माइकल डेल की दौलत 6.59 अरब डॉलर बढ़कर 189 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। जेनसेन हुआंग ने भी बुधवार को 9.09 अरब डॉलर पीट डाले। इनके पास कुल 162 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत भी 7.43 अरब डॉलर बढ़कर 162 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *