भगवान कृष्ण के बाल रूप की मूर्ति बच गई
अहमदाबाद। एक्स पर निखल सैनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में भीषण आग की वजह से आस-पास की हर चीज पिघल गई, फिर भी भगवान कृष्ण की यह मूर्ति पूरी तरह से सुरक्षित रही,यहां तक कि इस पर लगा कपड़ा भी जस का तस रहा। हम किसी अंधविश्वास को सही नहीं ठहरा रहे हैं,लेकिन इतने ज्यादा तापमान पर,इसका अछूता रहना वाकई हैरान करने वाला है।
वीडियो मात्र 9 सेकेंड का है। निखिल सैनी ने दावा किया है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के क्रैश होने के बाद भी भगवान कृष्ण के बाल रूप की यह छोटी सी मूर्ति बिल्कुल सुरक्षित है। ताज्जुब यह भी है कि इस वीडियो की शुरुआत में एक आईफोन भी दिख रहा है जो फुली डैमेज नहीं हुआ है। भगवान कृष्ण के पास कंगल के आकार का सोना भी दिख रहा है जो बिल्कुल भी नहीं गला है। हालांकि हम क्लियर कर दें कि इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

