अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर आ रही है. क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया. एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *