महासमुंद। महासमुंद जिला जेल से 4 कैदी आज सुबह दीवार फांदकर फरार हो गए हैं. इनमें से तीन कैदी NDPS एक्ट और एक कैदी चोरी का आरोपी है. घटना की एडिशनल एसपी ने पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि आज सुबह करीबन 4 बजे चारों कैदी जेल की ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गए. भागने वाले चार कैदियों में तीन कैदी धरमवीर , लीलाधर और राजेन्द्र नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर NDPS एक्ट के तहत आरोपी बनाए गए हैं, वहीं फरार होने वाला चौथा कैदी पंचराम चोरी का आरोपी है. घटना के बाद जेल में हड़कंप मचा गया. फरार चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है.

