खूंटी सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “झारखंड के खूंटी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी संदेश में कहा, “झारखंड के खूंटी में हुए दुखद सड़क हादसे में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *