*छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ द्वारा शरद पूर्णिमा का आयोजन किया गया मुख्यअतिथि रहे नगर पालिका परिषद भाटापारा अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा*

भाटापारा- छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ द्बारा”शरद पूर्णिमा महोत्सव” का आयोजन किया गया जिसमें सम्मान, भक्ति संगीत एवं सरस काव्य गोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में श्री अरुण छाबड़ा बंटी का भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ राज्य के सदस्य बनने पर उनके उत्कृष्ट पर प्रतीक चिन्ह शाल देकर सम्मानित किया गया, परिचय मिश्रा का 20 वें अंतरराष्ट्रीय एशियाई कुराश गेम जापान में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किए जाने पर एवं श्री कन्हैया साहू अमित का 2026 में राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से अलंकृत किए जाने पर साल,प्रतीक चिन्ह एवं गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम के पश्चात पेंशनरों एवं नगर के भजन गायको के द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। अंत में अंचल के साहित्यकारों के द्वारा सरस काव्य पाठ किया गया। इस मधुरिम एवं गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अश्वनी शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भाटापारा रहे। अध्यक्षता श्री अरुण छाबड़ा बंटी सदस्य भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आलोक मोदी संचालक मोदी विनोद मोदी प्रसिद्ध भजन गायक उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा गोपियों के साथ भगवान श्री कृष्ण, बजरंगबली एवं मां शारदे की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। संघ के अध्यक्ष श्री रघुनाथ प्रसाद पटेल ने स्वागत भाषण के साथ भगवान की संगीतमय “मधुराष्टकम्” के द्वारा स्तुति प्रस्तुत किया। अन्य लोगों में श्री सेवाराम वर्मा,बाबूलाल निषाद, मोहनलाल वर्मा, श्रीमती हेमा खेतीहर आदि ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के बाद अंचल के साहित्यकारों सर्व श्री अजय साहू अमृतांशु,कन्हैया साहू अमित, राज गुप्ता, डॉ. कमलेश सेन अर्जुनी, श्रीमती वंदना गोपाल शर्मा, रमेश कुमार वर्मा, स्वर्णलता त्रिवेदी, मनीराम साहू, हेतराम कुर्रे, गिरधारी लाल वर्मा, शालिकराम साहू एवं कृष्ण कुमार वर्मा ने सरस काव्य पाठ कर शरद पूर्णिमा के इस महापर्व में चार चांद लगा दिए। काव्य गोष्ठी का संचालन अजय साहू ने किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री अश्वनी शर्माने शरद पूर्णिमा की सार्थकता के अंतर्गत सम्मान, भजन कीर्तन एवं सरस काव्य गोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजन के लिए पेंशनरों की प्रशंसा करते हुए उनकी सक्रियता को नमन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अरुण छाबड़ा बंटी ने अपने सम्मान के प्रति पेंशनरों का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से ही मुझे यह मुकाम प्राप्त हुआ है। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष श्री रघुनाथ प्रसाद पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन श्री आर. के. वर्मा ने किया। सभी भजन गायको एवं साहित्यकारों का गमछा एवं गीता भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही अतिथियों का भी संघ द्वारा प्रतीक चिन्ह, साल एवं गीता भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रकाश जाधव (जिला अध्यक्ष), परेटन लाल साहू,सुरेश कुमार बाजपेई, अशोक पंत, संतराम साव, दिलीप सिंह बिसेन, उमराव सिंह रात्रे ,एम.के. कुलदीप, नए सदस्य धर्मेंद्र मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। संगीत पक्ष में श्री एम के कुलदीप के साथ यादव एवं मनोज निषाद का योगदान रहा। अंत में खीर का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *