धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, भोजनदान के साथ हुआ सांस्कृतिक आयोजन

धम्म विहार के आयोजन में भोजनदान और फैजान ताज की कव्वाली ने बांधा समां

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बड़ा अशोक नगर बाजार चौक के धम्म विहार गुढ़ियारी के अध्यक्ष नरेश गड़पाल ने बताया की धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह भोजनदान किया गया, वहीं शाम को प्रसिद्ध कव्वाल फैजान ताज की शानदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया। आयोजन में गुढ़ियारी सहित रायपुर और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भोजनदान के साथ हुई, जिसमें उपस्थित लोगों को भोजन कराया गया। इसके बाद शाम को आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में फैजान ताज ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों और सामाजिक संदेशों को लोगों तक पहुंचाया। उपस्थित लोगों ने कव्वाली का भरपूर आनंद लिया और कलाकार की प्रस्तुति की सराहना की।

दो महीने की मेहनत से सफल हुआ आयोजन

धम्म विहार के सदस्यों और युवाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले दो महीनों से लगातार मेहनत की। आयोजन की तैयारियों से लेकर व्यवस्थाओं तक सभी ने मिलकर जिम्मेदारी निभाई। युवाओं के सामूहिक प्रयास और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अतिथियों और मेहनत करने वाले युवाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान धम्म विहार के सदस्यों ने अतिथियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले युवाओं को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से युवाओं की मेहनत, समर्पण और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी जिम्मेदारी को प्रोत्साहित किया गया।

समाज में एकता और जागरूकता का संदेश

धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को सामाजिक एकता, भाईचारे और जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है। भोजनदान, सांस्कृतिक प्रस्तुति और सम्मान समारोह के माध्यम से समाज को एकजुट करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक बेहतरीन पहल बताया।
इस कार्यक्रम में पूर्व आईएएस महादेव कावरे, उद्योग विभाग के अपर संचालक संजय गजघाटे, अल्का नरेंद्र बोरकर, भोजराज गौरखेड़े, प्रज्ञाशील उके ,मनोज खोबरागड़े, विलास वासनिक , अनिल वैद्य,रोशन उके , संघदीप साखरे, सनी मानवटकर, वंश वासनिक , अरुण वंजारी, ऋषभ सत्यसेवक, प्रियांशु डोंगरे, वीरेंद्र बोरकर , प्रकाश भालाधरे, अमित रामटेके , प्रकाश रामटेके आदि सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *