भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से की मुलाकात

भिलाई। आज जिला भाजपा भिलाई (पूर्व मंडल) द्वारा मंडल अध्यक्ष श्री रोहित साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-3 पुलिस भट्टी थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी (TI) श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी से शिष्टाचार भेंट की।मुलाकात के दौरान पूर्व मंडल क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को रेखांकित किया गया। थाना प्रभारी श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव सम्मानजनक सहयोग और आश्वासन दिया।इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित साहू के साथ प्रशांत कुमार क्षीरसागर, अजय कनोजे, मनोज मिश्रा, एम. पी. सिंह, श्रीनिवास रायडू, बृजेश मिश्रा ‘मंटू’ और हरपाल सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *