5 महिला समेत 8 माओवादी मुख्यधारा में लौटे, पुनर्वास नीति और विकास कार्यों से हुए प्रभावित
बीजापुर, 29 जुलाई। सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव और छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर झारखंड राज्य में सक्रिय 5 महिला सहित कुल 8 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन सभी माओवादियों पर कुल 49 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी लंबे समय से प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े थे और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय थे। नक्सली संगठन की कमजोर होती स्थिति, हिंसक एवं जनविरोधी विचारधारा से मोहभंग होकर पूर्व माओवादियों के सफल पुनर्वास तथा आदिवासी अंचलों में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

