पूर्व सैनिक पन्नालाल सिन्हा ने सांसद और विधायक को सौंपा ज्ञापन, हाइट में छूट की उठाई मांग

रायपुर। रायपुर के जय श्री राम नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण के 55 विद्यार्थीयों के साँथ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बसना में नवनिर्मित वार मेमोरियल के लोकार्पण पर उपस्थित हुए l इस अवसर पर जय श्री राम नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण कौशिल्या माता विहार सेक्टर 13 रायपुर के संस्थापक पूर्व सैनिक श्री पन्नालाल सिन्हा ने महासमुंद के सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं बसना के विधायक श्री संपत अग्रवाल जी को छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए ज्ञापन सौंपा उस ज्ञापन में यह मांग किया गया था,कि आर्मी, नेवी, एयरफोर्स,सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एवं पुलिस, तथा वनरक्षक मे भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के युवा – युवतियों को अन्य राज्य की तरह जैसे असम,नागालैंड मिजोरम, मणिपुर नेपाल को ऊचाई मे छूट दिया जाता है, उसी प्रकार से यहाँ के विद्यार्थियों को भी छूट मिले l क्योंकि छत्तीसगढ़ के खान पान ऐसा है l जिससे लोगों का ऊचाई बढ़ नहीं पता है l वैसे भी छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है l ज्ञापन लेते हुए सांसद महोदया ने पूर्व सैनिक पन्नालाल सिन्हा को विश्वास दिलाया की सांसद मे इस विषय पर बात रखेंगे l यह बहुत अच्छी पहल है l इसी तरह बसना विधायक ने ज्ञापन को पढ़ कर विधान सभा मे इस विषय को रखने का आश्वासन दिया l इस वर्ष कारगिल विजयदिवस पर जय श्री निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के 55 स्टडेंट्स संस्थापक पूर्व सैनिक पन्नालाल सिन्हा ने बसना पहुंच कर देश भक्ति के लिए देश के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी l कारगिल के वीर योद्धाओ को सैल्यूट किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *