E20 ईंधन को लेकर वाहन मालिकों की शंकाओं को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता : इदरीस गांधी

E20 ईंधन को लेकर वाहन मालिकों की शंकाओं को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता : इदरीस गांधी

रायपुर । छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने कहा है कि E20 ईंधन नीति को लेकर छत्तीसगढ़ के अनेक वाहन मालिकों के मन में विभिन्न प्रकार की शंकाएं हैं। किसी भी नई नीति के साथ आम नागरिकों को स्पष्ट, सरल और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों को यह जानकारी आसानी से मिलनी चाहिए कि उनकी गाड़ी E20 ईंधन के लिए उपयुक्त है या नहीं तथा इसका इंजन, माइलेज और रखरखाव पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। E20 ईंधन को लेकर माइलेज में कमी और रखरखाव खर्च बढ़ने जैसी आशंकाओं को भी सरकार को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर स्पष्ट करना चाहिए।

इदरीस गांधी ने राज्य सरकार से मांग की कि परिवहन विभाग और जनसंपर्क विभाग के माध्यम से E20 ईंधन के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा पेट्रोल पंपों पर स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित की जाए, ताकि छत्तीसगढ़ के वाहन मालिक बिना किसी भ्रम के सही निर्णय ले सकें।
उन्होंने कहा कि नागरिकों का विश्वास, पारदर्शिता और समय पर सही जानकारी किसी भी नई नीति की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *