प्रधानाध्यापक ने संकुल की समस्त शालाओं में बिस्किट वितरित कर मनाया जन्मदिन

कोंडागांव। जिला कोंडागांव के विकासखंड कोंडागांव अंतर्गत प्राथमिक शाला मुलमुला के प्रधानाध्यापक भरतलाल नागवंशी ने आज 10 जुलाई शुक्रवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए संकुल की समस्त शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच बिस्किट वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। प्रधानाध्यापक श्री नागवंशी ने कहा कि जन्मदिन का वास्तविक आनंद तभी है, जब उसकी खुशियाँ समाज और बच्चों के साथ साझा की जाएँ। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन, स्वच्छता और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संकुल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस प्रेरणादायी पहल की सराहना करते हुए श्री नागवंशी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन को सादगी और सेवा भावना के साथ मनाने की इस पहल की क्षेत्र में भी सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *