अवैध संबंध में युवक की हत्या

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के पति ने अवैध संबंध के शक में टंगिया मारकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले मोबाइल फोन के जरिए बाजार कुर्रीडीह की रहने वाली एक महिला से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे एक-दूसरे के करीब आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *