राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा पहुंचे ग्राम परसाभदेर (च), हलवाई खपरी, छुईहा एवं अचानकपुर

तिल्दा नेवरा  मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे जनसंपर्क एवं घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम परसाभदेर (च), हलवाई खपरी, छुईहा एवं अचानकपुर में जाकर गाँव वासियों एवं वरिष्ठजनों से संवाद किया एवं शासन की योजनाओं के बारे में उनसे फीडबैक लिए । इस अवसर परराजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्रामीणजनों से नरेंद्र जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की। और कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण हेतु केंद्र की भाजपा सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *