कोरबा में पेड़ का बड़ा डाल टूटने से तीन दोस्तों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोपहर तेज धूप के बाद शाम को रायगढ़, बिलासपुर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। वहीं कोरबा जिले में तेज आंधी-तूफान के बीच बड़ी घटना घटी। बारिश से बचने तीन लोग पेड़ के नीचे रुके हुए थे, जहां पेड़ का एक बड़ा डाल गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना पाली थाना क्षेत्र के चोरका दांड गांव की है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में शिवराम टेकाम 14 वर्षीय, कमलेश बड़ा 18 वर्षीय और दिनेश तिर्की 17 वर्षीय की मौत हुई है। तीनों दोस्त थे और चोरका दांड गांव के ही रहने वाले थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *