अहमदाबाद: फैक्ट्री में लगी आग

अहमदाबाद.अहमदाबाद के संजय नगर स्थित छपरा एक्सटेंशन में एक फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में प्लास्टिक के दाने बनाने का काम होता है। पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली थी। इसके तुरंत बाद, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। ‘बापूनगर इलाके में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली एक कंपनी है, जहां हमें आग लगने की सूचना मिली थी। गोमतीपुर फायर स्टेशन की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सभी गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं। मौके पर 9-10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, एक फाइटर वाहन और दो मिनी-फाइटर यूनिट आग पर काबू पाने में जुटे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *