सुशासन तिहार 2026: 1 मई से 10 जून तक लगेंगे समाधान शिविर, हर शिकायत का होगा त्वरित निराकरण – मंत्री टंक राम वर्मा

तिल्दा नेवरा/बलौदा बाजार। राजस्व मंत्री एवं विधायक टंक राम वर्मा ने बताया कि राज्य में “सुशासन तिहार 2026 – जनसेवा का महाअभियान” के तहत 1 मई से 10 जून तक गांवों और शहरों में विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।मंत्री वर्मा ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का पारदर्शी और समयबद्ध लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि गली, गांव, कस्बों और शहरी क्षेत्रों के वार्डों में पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ समन्वय कर उनका समाधान कराएंगे। इस पहल के माध्यम से सरकार सीधे जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेगी। मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हर नागरिक तक समय पर सुविधाएं और समाधान पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *