खरोरा में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा का जोरदार स्वागत

तिल्दा नेवरा खरोरा तिल्दा में महिला मोर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। जिला महिला मोर्चा के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता दीदियों का सम्मान के अलावा अनेक महिलाओं का सम्मान किया गया
इस अवसर पर मुख्यातिथिः राज्य सभा की नव निर्वाचित बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी वर्मा का अभिनंदन किया गया जिसमें अनेक मंडल से महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष भी सम्मलित हुई श्री मति लक्ष्मी वर्मा उनका राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है। वे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों के अलावा रायपुर जिला की जिला पंचायत अध्यक्ष रही है

लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा अवसर दिया है और वे छत्तीसगढ़ के हितों को दिल्ली में मजबूती से रखने का प्रयास करेंगी। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करने की बात कही साथ ही होली पर्व पर सभी को बधाई दी.इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित जिला अध्यक्ष रश्मि वर्मा महामंत्री स्वाति वर्मा सहित बीजेपी के अन्य नेता ओर महिला मोर्चा तिल्दा नगर की अध्यक्ष रानी सौरभ जैन महामंत्री बेबी गोस्वामी सहित सभी मंडल से महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *