तिल्दा-नेवरा। रायपुर पुलिस विभाग के द्वारा जिले के सभी पुलिस मितान के लिए एक दिवसीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दोपहर किया जा रहा है या कार्यक्रम शांति सरोवर विधानसभा रोड भवन रायपुर में आयोजित होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे अतिथियों में पुलिस महानिदेशक डीजीपी अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक आईजी अमरेश मिश्रा की उपस्थित रहेंगे सम्मेलन में सभी पुलिस मितान को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही सुरक्षा ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस मितान मित्रों को हेलमेट वितरण किए जाएंगे कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस को समाज के बीच समन्वय को और अधिक शसक्त बनाना तथा पुलिस मित्रों को आधुनिक सुरक्षा एवं सेवा संबंधी प्रशिक्षण से लेश करना है कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति मार्गदर्शन एवं विचार विमर्श किया जाएगा डॉक्टर लाल उमेद सिंह पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा दिया जाएगा
तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी द्वारा क्षेत्र के पुलिस मितानो के साथ बैठक कर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उन्हें बस के माध्यम से रायपुर कार्यक्रम स्थल भेजा गया

