रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर नेहरू उद्यान, रायपुर में आयोजित फ्लॉवर डेकोरेशन प्रतियोगिता में बोरियाकला उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा शिखा साहु ने प्रथम स्थान तथा ऋषभ रात्रे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती दिव्या त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यालय के प्राचार्य के प्रेरणादायी सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

