दीप्ति शर्मा ICC रैंकिंग में नंबर-1

नई दिल्ली.इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने मंगलवार 23 दिसंबर को ताजा रैंकिंग जारी की है। टीम इंडिया की हरफनमौला दीप्ति शर्मा अपने करियर में पहली बार नंबर-1 का स्थान हासिल करने में कामयाब रही। दीप्ति शर्मा ने आईसीसी टी20 बॉलिंग रैंकिंग में बाजी मारी है। वहीं ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को नुकसान हुआ है। उनके सिर से नंबर-1 वनडे बैटर का ताज छिन गया है। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वाड्ट ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर स्मृति मंधाना से गद्दी छीनी है। लौरा वोल्वाड्ट भी अपने करियर में पहली बार नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने में कामयाब रही है।श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में 28 साल की दीप्ति ने भले ही 1 विकेट लिया हो, मगर इस परफॉर्मेंस के दम पर वह 5 रेटिंग पॉइंट हासिल करने में कामयाब रही और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पछाड़ नंबर-1 का स्थान हासिल करने में कामयाब रही। दीप्ति के खाते में अब 737 रेटिंग है, वहीं एनाबेल 736 के साथ दूसरे पायदान पर है। भारत की अरुंधति रेड्डी (पांच स्थान ऊपर चढ़कर 36वें स्थान पर) ने भी श्रीलंका मैच के बाद T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में बढ़त हासिल की है, जबकि स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स T20I बल्लेबाजों की लेटेस्ट लिस्ट पांच पायदान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *