नई दिल्ली। उत्तराखंड के 25वें स्थापन दिवस पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की गौरवशाली आध्यात्मिक-सांस्कृतिक यात्रा में उत्तराखंड का योगदान अतुलनीय रहा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “राज्य स्थापना की रजत जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर वीर-प्रसवा देव-भूमि उत्तराखंड के सभी निवासियों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। हमारे देश की गौरवशाली आध्यात्मिक-सांस्कृतिक यात्रा में उत्तराखंड के क्षेत्र का योगदान अतुलनीय रहा है। विगत 25 वर्षों के दौरान राज्य के कर्मठ और विनम्र लोगों ने आधुनिक विकास के नए आयाम रचे हैं। मैं उत्तराखंड के सभी निवासियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करती हूं।“
आज का दिन उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास, संघर्षशील जनआंदोलन और हमारे आंदोलनकारियों के अदम्य साहस को नमन करने का दिन है.
देश की गौरवशाली आध्यात्मिक-सांस्कृतिक यात्रा में उत्तराखंड का योगदान अतुलनीय: राष्ट्रपति मुर्मु

