अमित शाह और राहुल गांधी करेंगे जनसभा
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने अंतिम दौर में चल रहा है। दूसरे चरण के लिए प्रचार रविवार शाम छह बजे तक समाप्त हो जाएगा। राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ताबड़तोड़ रैली करने वाले हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एनडीए के पक्ष में बिहार में रैली करेंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शाह दो जनसभा करेंगे। पहली जनसभा सासाराम के फजलगंज स्टेडियम मैदान पर दोपहर 12.45 बजे आयोजित होगी। वहीं दूसरी जनसभा में शाह अरवल के मधुसरमा मेला मैदान में जनसभा करेंगे।
वहीं, दूसरी ओर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बिहार के किशनगंज में जनसभा करने वाले हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है; दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार रविवार शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। अब राजनीतिक पार्टियां अपना ध्यान मतदान के दिन 11 नवंबर, पर केंद्रित करेंगी, जब 20 जिलों के मतदाता राज्य की अगली सरकार का फैसला करेंगे।

