मास्को। यूक्रेन ने रविवार रात को रूस के तुआप्से पोर्ट पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया, जिससे पोर्ट के तेल टर्मिनल और रिफाइनरी को भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. उधर रूस की एयर डिफेंस यूनिट का दावा है कि उन्होंने ड्रोन अटैक के दौरान 164 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया है. क्रास्नोडार प्रशासन ने हमले का जवाब देने की बात कही और बताया कि हमले का मकसद सैन्य रसद को बाधित करना था.
यूक्रेन ने रविवार रात को रूस पर बड़ा ड्रोन अटैक किया. इस अटैक में ब्लैक सी पर स्थित रूस के तुआप्से पोर्ट को भारी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि अटैक इतनी भीषण था कि पोर्ट के एक हिस्से में आग लग गई, जिससे रूसी तेल टर्मिनल प्रभावित हुआ. जबकि रूस की एयर डिफेंस यूनिट ने दावा किया है कि उसने हमले के दौरान 164 यूक्रेनी ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया. रूस की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार रात को यूक्रेन की ओर से किए गए ड्रोन अटैक के दौरान रूस के एयर डिफेंस यूनिट ने 164 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए.
वहीं, क्षेत्रीय अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी ड्रोन हमले के परिणामस्वरूप ब्लैक सी पर स्थित तुआप्से पर भीषण आग लगई, जिससे पोर्ट को भारी नुकसान हुआ है.
यूक्रेन का रूस पर बड़ा अटैक

