सुहेला में में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला का आयोजन

तिल्दा नेवरा.सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज मंगल भवन सुहेला में भाजपा सुहेला एवं हथबंद नवापारा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श टंकराम वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता विपिन बिहारी वर्मा जिला पदाधिकारी शिव कटरिया नन्द कुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन वर्मा जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव पूर्व जनपद अध्यक्ष अदिति बघमार, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोहन धिकदे सेवा पखवाड़ा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुहेला हेमन्त बघमार , बूथ अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी समस्त जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान नागरिकों को स्वावलंबी बनाने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और उसके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है कार्यक्रम में मंत्री जी एवं अन्य वक्ताओं ने उपस्थित जनों को संबोधित कर इस दिशा में प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *