रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों ने भाइयों को राखी बाँधकर उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट वितरण किया

रायपुर। पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह के द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों को राखी बाँधकर भाइयों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए हेलमेट का वितरण किया गया । पंचायत के अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने बताया कि पंचायत की महिला विंग द्वारा ये सरहानीय कार्य किया गया है। विशाल ने बताया की रक्षाबंधन के मौक़े पर एक भाई अपनी बहन की रक्षा का प्रण लेता है लेकिन इस रक्षाबंधन बहनों ने भी अपने भाइयों की सुरक्षा का प्रण लेते हुए उन्हें हेलमेट पहनाकर उनसे वादा लिया है कि जब भी गाड़ी चलाओगे हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करोगे। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र के थाना प्रभारी अविनाश सिंह एवं पंचायत के अमर चंदनानी,सुनील बत्रा,शंकर लाल वरन्दानी,चंद्र कुमार डोडवानी,अमित नागदेव,राजकुमार पंजवानी,राकेश माटा,सुमित माटा,महिला विंग से संगीता भाटिया,सीमा कुकरेजा,महक नागदेव,महिमा छत्तीजा,सौम्या छत्तीजा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *