नवपदस्थ थाना प्रभारी रमाकान्त तिवारी ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार *
ग्राम छतौद में कल संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहित गर्भवती महिला का शव कमरे में पाया गया था चुकी मृतिका नवविवाहिता होने के कारण पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से कराया गया था परिजनो के कथन तथा मृतिका के प्राप्त पी.एम0 रिपोर्ट में डाॅ0 द्वारा मृतिका की मृत्यु दम घुटने से होना तथा प्रकृति हत्यात्मक होना पाया गया था घटना की गंभीरता को देखते हुए अंधे कत्ल की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकान्त तिवारी को अज्ञात आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया
हत्यारा मृतिका सुरूज निर्मलकर का पति प्रदुम निर्मलकर ही निकला हत्यारे ने हत्या की जो वजह बताई वह चिंतनीय है आरोपी प्रदुम निर्मलकर ने बताया की पत्नि ने शारीरिक परेशानियो के कारण संबंध बनाने से किया था मना शारीरिक संबंध नही बनाने देने से गुस्से में ले ली जान
आरोपी को धारा 103(1) बी.एन.एस.के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है इस कार्यवाही में रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा से सउनि. शंकर लाल वर्मा, महिला सउनि अमिला नाग, प्र0आर0 1031 जालम सिंह साहू, म0आर0 पूजा वर्मा, पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक दीपक सेन, कुलदीपक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

