छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या कर दी और शवों को उतियाल नदी में दफना दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है. पूरा मामला तकपरा थाना क्षेत्र के साजबहार का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.मामले का खुलासा खुद युवक ने शराब के नशे में गांव के कुछ लाेगाें के सामने कर दिया. इसके बाद ग्रामीणाें ने घटना की जानकारी तपकरा पुलिस काे दी. पुलिस ने मामले में जांच शुरू की ताे पता चला कि शराबी युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या की वारदात काे अंजाम दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *